हल्द्वानी
युवा शक्ति हल्द्वानी द्वारा गोरा पड़ाव क्षेत्र स्थित तिरुपति बैंकट हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, रक्तदान शिविर में लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड, विधायक प्रतिनिधि पूरन गौड,ज्येष्ठ प्रमुख वीरेंद्र मेहरा, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। शिविर में कुल 47 युवाओं ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में पहुंचे लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने युवाओं के इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि रक्तदान से न सिर्फ हमारा शरीर स्वस्थ होता है बल्कि हम किसी व्यक्ति की जान भी बचाते हैं, उन्होंने युवाओं को रक्तदान के प्रति और जागरूक होने की बात कही। कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचे ज्येष्ठ प्रमुख वीरेंद्र मेहरा ने खुद रक्तदान कर युवाओं से रक्तदान में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की। रक्तदान शिविर में प्रतिभाग करने पहुंची कोमल नेगी ने पहली बार रक्तदान किया, उन्होंने कहा कि पहली बार रक्तदान कर उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है,उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हम किसी जरूरतमंद की जान भी बचा सकते है और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी करते हैं। रक्तदान करने पहुंचे युवाओं ने युवा शक्ति हल्द्वानी और पंजाब केसरी समूह का विशेष धन्यवाद अदा किया। आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश की अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 44वीं पुण्यतिथि भी है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नंदन चौहान, हिमांशु मेहरा, शुभम पाठक, पवन जोशी, संजू चौहान, दीपक राठौर, नीतेश डसीला, कोमल नेगी, यश डसीला, सचिन राठौर, अजय राठौर, शांतम कांडपाल, मैंडी मनराल,और भरत दुर्गापाल, देवकी देवी ब्लड बैंक मुखानी सहित सभी युवाओं का विशेष योगदान रहा।